एनसीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए आशुतोष सिंह, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी रोहतास। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक पत्र जारी कर आशुतोष सिंह को बिहार एनसीपी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। आशुतोष सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी है तथा उन्होंने इसे संगठन की मजबूती के लिए साहसिक कदम बताया है। इस संदर्भ में मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर आशुतोष ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने पत्र जारी कर मुझे बिहार प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूरे बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मजबूत के लिए नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसका मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि जिस तरह मैंने रोहतास जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया है उसी तरह पूरे बिहार राज्य में घूम घूम कर पार्टी को मजबूत करूंगा और आम जनता व गरीबों के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। वहीं आशुतोष सिंह को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दिवाकर तिवारी l

रोहतास। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक पत्र जारी कर आशुतोष सिंह को बिहार एनसीपी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। आशुतोष सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी है तथा उन्होंने इसे संगठन की मजबूती के लिए साहसिक कदम बताया है। इस संदर्भ में मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर आशुतोष ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने पत्र जारी कर मुझे बिहार प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूरे बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मजबूत के लिए नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसका मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि जिस तरह मैंने रोहतास जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया है उसी तरह पूरे बिहार राज्य में घूम घूम कर पार्टी को मजबूत करूंगा और आम जनता व गरीबों के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। वहीं आशुतोष सिंह को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

 

You may have missed