जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली…

IMG-20250708-WA0029

 

रिपोर्ट – चंद्रमोहन चौधरी

काराकाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व अरुणा सिंह, सदस्य राज्य परिषद (जदयू) बिहार सह प्रभारी तरारी विधानसभा ने किया। रैली काराकाट बाजार से चलकर काराकाट, मुंजी, जमुआ, गोड़ारी, दनवार सहित विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गावों में पहुंच कर मतदाताओं को जागरूक किया। अरूणा देवी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को जागरूक होना आवश्यक है। वे अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा और जब लोकतंत्र मजबूत होगा तो देश, राज्य और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने रैली के महत्व की चर्चा करते हुए कहा इस अभियान के तहत लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमलोगों ने हिस्सा लिया। रैली में प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष सिंह, 20 सूत्री सदस्य जयशंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा सहित कई लोगों ने भाग लिया।