भाजपा कार्यालय रजौली में विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,13 जुलाई को विधानसभा तक पैदल मार्च l

संतोष कुमार,

रजौली- नगर पंचायत क्षेत्र के बजरंगबली चौक स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों की विधानसभा स्तरीय बैठक मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन की अगुवाई में संपन्न हुई।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि आगामी 13 जुलाई, दिन गुरुवार को पूर्वाहन 11:00 बजे पटना के गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक पैदल मार्च किया जाना है। मंडल अध्यक्ष ने तयशुदा कार्यक्रम विधानसभा मार्च हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को निमित्त समय पर पटना चलने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के संदर्भ में आज की बैठक आयोजित की गई।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि विधानसभा मार्च में हमारी पार्टी जनहित के मुद्दों के साथ संस्कृत शिक्षकों के साथ अन्याय बंद करने,अपराधियों और भ्रष्टाचारिंयो की सरकार जवाब दे, सीटेट-एसटेट एवं नियोजित शिक्षकों की सीधे नियुक्ति करने,पहली कलम का वादा क्या हुआ, दस लाख सरकारी नौकरी कब मिलेगी, चार्जशीट उपमुख्यमंत्री इस्तीफा दो आदि मांगो के साथ बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा पैदल मार्च किया जाएगा।बैठक में विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सतीश सिन्हा ने भी रजौली विधानसभा के समस्त आम-जनों व कार्यकर्ताओं को पटना चलने के लिए निवेदन किया।जिला महामंत्री नरेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से एक जन-समूह के साथ पटना चलने के लिए लोगों से निवेदन किया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हमारे मंडल से प्रत्येक बूथ, शक्ति केन्द्र से हम सब भाजपा परिवार एक साथ दर्जनों वाहनों पर सवार होकर 13 जुलाई को विधानसभा मार्च कार्यक्रम के लिए पटना रवाना होंगे।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हम सब भाजपा परिवारजनों ने अपने नेता, नवादा के पूर्व सांसद, भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घुटने का सफल ऑपरेशन किए जाने पर समस्त भाजपा परिवार ने उन्हें शीघ्र स्वस्थ्य करने की ईश्वर से कामना की।इस बैठक में संजय कुमार अधिवक्ता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, महामंत्री संतोष वर्मा,जिला महामंत्री नरेश वर्मा,अमांवा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, लौद मंडल अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा,मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह,मुसाफिर चौधरी,विमल राजवंशी, पिंटू वर्मा, अमन कुमार,देवेन्द्र प्रसाद उर्फ दीवान जी ,ललन कुमार दिनकर, संजय चौधरी, चंद्रिका राजवंशी,इंदू देवी,रेखा देवी,वीरेन्द्र प्रसाद, मनीष कुमार, सीताराम प्रसाद,न्यूटन कुमार, मानदेव तूरिया, रामभजन प्रसाद, मुन्ना चंद्रवंशी, हरिनंदन राजवंशी, पप्पू कुमार समेत सैकड़ों भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।

You may have missed