बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है- सत्येंद्र नारायण.

WhatsApp Image 2025-03-22 at 6.34.11 AM

विश्वनाथ आनंद
टिकारी (बिहार )-बिहार दिवस के अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि बिहार का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा हैl यह बुद्ध और महावीर की धरती रही है। बिहार ने चाणक्य और आर्यभट्ट जैसे महान विद्वान को जन्म दिया। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। एक दौर में मगध देश का सबसे प्रमुख जनपद था। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में ज्ञानस्थली के रूप में जाना जाता था। आजादी के बाद डॉ श्री कृष्ण सिंह का शासनकाल बिहार के लिए स्वर्णिम युग रहा है, लेकिन आज बिहार विकास की दौड़ में पीछे छूट चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव के वक्त विशेष राज्य की याद आती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों ने कभी भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग नहीं किया है, लेकिन वे सभी विकसित राज्य की श्रेणी में है। राज्य सरकार को भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण करते हुए बिहार के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए।

You may have missed