जहानाबाद में एक बूजूर्ग ने विक्षिप्त निवालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला आया प्रकाश में,गर्भवती जानकारी मिलते ही परिजनों ने किया थाना में शिकायत।

रजनीश कुमार,

जहानाबाद जिले में एक बूजूर्ग के द्वारा एक विक्षिप्त निवालिक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले का घोषी थाना क्षेत्र का बताया जाता है। जहां पिड़ित के परिजनों द्वारा दुष्कर्म करने वाला बुजुर्ग के विरुद्ध घोषी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिड़ित निवालिक के परिजन ने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है। कि मेरी निवालिक विक्षिप्त लड़की मक्का की रखवाली करती थी, घटना चार माह पूर्व की है।

मक्का की रखवाली कर रही विक्षिप्त लड़की से बूजूर्ग ने धोखा से बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म किया। परंतु मामला की जानकारी तब लगी,जब लड़की को पेट फुलने जैसा लगने पर चिकित्सक के यहां जांच हेतु ले जाया गया,तब गर्भवती होने की बात सामने आई।

जब विक्षिप्त निवालिक लड़की से पुछताछ किया तो सारी बातें सामने आई। वही थाना अध्यक्ष घोषी ने बताया कि मामले को दर्ज कर, दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा कारवाई किया जा रहा है।

You may have missed