अनिल पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा

विश्वनाथ आनंद।
टेकारी( गया बिहार )- भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया. बताते चलें कि ग्राम महमदपुर, फेनागी, बाजितपुर, बेनीपुर सहित दर्जनों गांव का दौरा करते हुए मोदी जी की 09साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विकास पत्रों को घर – घर पत्रक के माध्यम से अवगत किया। इस बीच प्रबुद्ध व्यक्ति जैसे की प्रभावशाली व्यक्ति, अवकाश प्राप्त नागरिक से मिला गया। सभी को भाजपा रूपी पट्टा, टोपी, से सम्मानित किया गया। मोदी जी की बेमिसाल कार्यों को लोगो ने सराहा और एक बार फिर से 2024में मोदी जी को पुन आजाद भारत के प्रधान सेवक बनाने की बात किया.जगह जगह पर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारत माता की जय बंदे मातरम की नारा बुलंद किया .उक्त ग्राम में भाजपा की लहर कुछ देर के लिए व्याप्त नजर आया। मोदी जी का कार्य बेमिसाल में मुफ्त राशन, प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना, आदि का भरपूर लाभ शौचालय आदि से संतुष्ट देखा गया। लोगो से 9090902024 पर मिस कॉल कराकर मोदी जी के प्रति समर्थन कराया।अनिल पासवान मंडल अध्यक्ष के अलावे भाजपा नेता सह औरंगावाद संसदीय क्षेत्र के प्रभारी श्री अनिल शर्मा,,महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजीत यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज पाठक, ,शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश ठाकुर, मत्तस्वजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष छोटन केवट, किसान मोर्चा महामंत्री श्री रामचंद्र सिंह सहित अवकाश प्राप्त गणमान्य के अलावा ग्रामीण में कार्यकर्ता सहित बहुत सारे भाजपाई नजर आए.

You may have missed