राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा के मंच पर जहानाबाद की कवयित्री रूबी कुमारी हुईं सम्मानित.

-शब्दवीणा कवि सम्मेलन में कवयित्री रूबी कुमारी ने काव्य पाठ करके पायीं खूब वाहवाहियाँ.
विश्वनाथ आनंद
गया (बिहार)-राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ के मंच पर शब्दवीणा की संस्थापक-सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी के पाँचवें, छठे, एवं सातवें काव्य संग्रह ‘अरिहंत’, ‘कहाँ गये वे दृश्य मनोहर’ एवं ‘है हमें जाना कहाँ’ के लोकार्पण समारोह एवं शब्दवीणा कवि सम्मेलन में शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति की पदाधिकारी जिला कोषाध्यक्ष एवं शिक्षिका रूबी कुमारी ने अपनी कविता “शहर के शान देख, गउंआ वीरान हे। केतना उदास देख खेत, खलिहान हे। गलती सुधार अपन, चला-चला गाँव में। तीज, त्योहार, छठ, मनावा अपन गाँव में” प्रस्तुत करके खूब वाहवाहियाँ पायीं। कार्यक्रम की आयोजक-सह-संयोजक डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने श्रीमती रूबी को शॉल ओढ़ाकर कर, माला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ एवं शब्दवीणा उपहार प्रदान करके सम्मानित किया। काव्य पाठ के उपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शब्दवीणा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रसिद्ध प्रसिद्ध गीतकार कन्हैयालाल मेहरवार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि शब्दवीणा प्रदेश संगठन मंत्री प्रो. (डॉ.) दीनानाथ, विशिष्ट अतिथि शब्दवीणा के राष्ट्रीय परामर्शदाता मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रसिद्ध संगीतज्ञ राजन सिजुआर, गया जिला संरक्षक डॉ. रामसिंहासन सिंह, गया जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार मालवीय, प्यारचन्द कुमार मोहन, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री डॉ रवि प्रकाश, राष्ट्रीय उप संगठन मंत्री पंकज मिश्र, कुमार कांत, तबला प्रशिक्षक शब्दवीणा बिहार कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, विनय कुमार सिन्हा, मनीलाल बारिक, डॉ. रामकृष्ण मिश्र, डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा आदि थे।
श्रीमती रूबी ने डॉ. रश्मि एवं समस्त शब्दवीणा परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही शब्दवीणा जहानाबाद जिला समिति द्वारा शब्दवीणा के बिहार प्रदेश संरक्षक एवं एस.एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. सुबोध कुमार झा, शब्दवीणा जहानाबाद जिला अध्यक्ष ललित शंकर, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, जिला सचिव चितरंजन चैनपुरा, जिला संगठन मंत्री ममता राज प्रिया, जिला साहित्य मंत्री मानसी सिंह, जिला प्रचार मंत्री अंबुज कुमार, कवि अनिल कुमार एवं अन्य सदस्यों की सामूहिक पहल पर शब्दवीणा साहित्यिक परिचर्चा कथवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। श्रीमती रूबी ने डॉ. रश्मि को शब्दवीणा के गौरवमय मंच पर उनके तीन-तीन काव्य-संग्रहों के एक साथ लोकार्पण पर के लोकार्पण हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शब्दवीणा कवि सम्मेलन का प्रसारण शब्दवीणा केन्द्रीय पेज से किया गया, जिससे संस्था के अन्य प्रदेशों के पदाधिकारियों में महावीर सिंह वीर, पुरुषोत्तम तिवारी, अजीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, अनुराग सैनी मुकुंद, मनोज कुमार, डॉ संतोष संप्रीति, वंदना चौधरी, डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी, अरुण अपेक्षित, नंद किशोर जोशी, डॉ गोपाल निर्दोष, हीरा लाल साव, सुमन लता सचान, गोपाल अश्क, अशोक राय वत्स राघव दुबे, सपना राघव दुबे, पंकज सिंह दिनकर, सुशीला यादव, अनामिका कली, आदि जुड़ कर काव्य स लोकार्पण समारोह, संगीत अनुष्ठान सह कवि सम्मेलन से जुड़े रहे।