जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया गया नेहरू युवा केंद्र पर

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर—– जिले में योग से होता है व्यक्ति निरोग, क्योंकि योग से व्यक्ति का होता है सर्वागींण विकास यह कार्यक्रम दीपक कुमार
नेहरू युवा केन्द्र शिवहर के तत्वाधान में शिवहर प्रखण्ड अंतर्गत सॉल्यूशन पॉइंट/उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुन्दरपुर खरौना के प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक यादव की अध्यक्षता में योगा कार्यक्रम किया गया।प्रशिक्षक दीपक कुमार के द्वारा व्यायाम के विभिन्न प्रकार जैसे- अनुलोम-विलोम,कपाल भांति,शीर्षासन,ताड आसान,सूर्य नमस्कार इत्यादि के बारे में अभ्यास कराते हुए इसके लाभ बताया गया।नेहरू युवा स्वयंसेवक अनिल कुमार राम ने कहा कि योग प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मन, शरीर और आत्मा को शामिल करता है। यह आत्म-खोज, आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है।

स्वयंसेवक श्यामदेव कुमार ने कहा कि -सांस, गति और ध्यान के मिलन के माध्यम से योग हमें अपने वास्तविक रूप से जुड़ने में सक्षम बनाता है। इसके साथ ही यह हमारे चारों ओर की दुनिया के साथ एकता और अंतर्संबंध की भावना को भी बढ़ावा देता है।
नीरज कुमार ने कहा कि योग करने से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है।वर्तमान समय में नकारात्मकता इतनी बढ़ गयी है कि लगातार बीमारियों के चपेट में लोग आ रहे हैं अस्पतालों में लंबी कतारें लग रही हैं
अभिषेक यादव ने कहा आज योग के माध्यम से हम विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं जो हमारे लिए गर्व का विषय है।कार्यक्रम में वीरचंद कुमार,रणधीर कुमार,प्रभाकरण जी,पूजा कुमारी,मनीष रंजन,रूपा कुमारी,संजीव कुमार,लक्ष्मी रानी,मोहन कुमार,सुधीर कुमार,गुड़िया,मुस्कान,राधा,काजल,
प्रीति,सुंदरी,रूपेश,आंचल, चुनमुन ऐश्वर्या,चंदन,सुनंदा,निशा,चांदनी,
सुषमा,खुशबु,नीरज,रोकसार इत्यादि सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।