भारतीय ज्ञान और ऋषि परंपराओं से पुनर्जागृत हो रहा विश्व- सांसद

दिवाकर तिवारी ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन

रोहतास। 9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न जगहों पर बुधवार को उत्साह के साथ योग शिविर का आयोजन कर बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। योग दिवस को लेकर कई शिक्षण संस्थानों व संगठनों द्वारा पहले से ही व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। जिसको लेकर जगह-जगह योग शिविर का आयोजन कर कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़ हिस्सा लिया तथा योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके भी बताए गए। शहर स्थित न्यू स्टेडियम फजलगंज, नेहरु शिशु उद्यान, रौजा पार्क, एस पी जैन कालेज आदि जगहों पर योग शिविर लगाया गये थे जहां लोगों ने योग प्राणायाम किया। वहीं लोगों ने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने तथा दुसरो को भी योग के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में सासाराम विधानसभा क्षेत्र के गायत्री वाटिका में भी स्थानीय सांसद छेदी पासवान द्वारा दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कला शिक्षक हरेंद्र कुमार के बांसुरी वादन एवं योग सेविकाओं के गगनभेदी नारों ने लोगों के अंदर ऊर्जा का संचार किया तथा पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में योगशिक्षिका बहन प्रीतम, योगशिक्षक भाई कोहिनूर द्वारा योगाभ्यास की शुरुआत की गई। वहीं योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि योग से शरीर एवं मन स्वस्थ व निरोग रहता है और आत्मा से शरीर का योग होता है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं। विश्व योग दिवस पर विश्व के 192 देश योग कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण अपने नागरिकों को दे रहे हैं। भारत की ज्ञान परंपरा बीच के कालखंड में सुषुप्त या शिथिल हो गयी थी। जो मोदी सरकार के नेतृत्व में भारतीय ज्ञान व ऋषि परंपराओं से विश्व पुनर्जागृत हो रहा है और भारत की प्रतिष्ठा विश्व में पुनर्स्थापित हो रही है। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के साथ साथ सैकड़ों महिला, पुरुष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। वहीं
योगाभ्यास के उपरांत सांसद छेदी पासवान के नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान के तहत् घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार के नौसाल बेमिसाल से जुड़ी जानकारी का पंफ्लेट, बुकलेट्स व स्टीकर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के योगदिवस कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी राकेश रंजन द्वारा किया गया।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विकास सिंह, जिला महामंत्री विजय सिंह, लोकसभा प्रभारी हरेराम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, लोकसभा विस्तारक अमित कु.टिकधारी, मिडिया प्रभारी ई.पुलकित सिंह, रविंद्र कुशवाहा, राजेन्द्र राय, सुनिल, विजय साह, बजरंगी, ई.विजयंत, विरेन्द्र राय, चंद्रमा, संजु, प्रतिभा, संगीता देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।