जदयू जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री का मनाया गया जन्मदिवस, पूर्व मंत्री ने काटा केक

दिवाकर तिवारी ।

सासाराम। शहर के प्रभाकर रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरे हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया। जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह एवं पूर्व विधायक राणा रणधीर सिंह शामिल हुए। जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एक युगपुरुष हैं। उनका संपूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण और विकास के लिए समर्पित है।

इसलिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे महापुरुष दीर्घायु हो और स्वस्थ हों। वहीं जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू रोहतास जिला इकाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं और यह विश्वास रखते हैं कि वह इसी प्रकार देश प्रदेश की सेवा करते रहेंगें। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र चन्द्रवंशी, रिंकू सिंह, अलख निरंजन, उषा पटेल, असलम अंसारी, बदरे कामिल अंसारी, राजेश सोनकर, धनंजय पटेल, संगीता सिंह, बनारसी पटेल, मुन्ना कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, अरुण सोनी, निखिल, जय सिंह, रेहाना खातून, तौसीफ आलम, एकराम अंसारी, सज्जाद अली, अजय मेहता, कमरुद्दीन फारूकी, अनिल सिह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।