मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स में चाँदी पैक्स अध्यक्ष विजय राय को मंत्री ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025-03-22 at 1.31.53 PM

चंद्रमोहन चौधरी।
बिक्रमगंज।आदर्श पैक्स योजना के तहत रोहतास जिले के बेहतर कार्य करने वाले पैक्स संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पैक्स के अध्यक्ष विजय राय को सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार ने सम्मानित किया। विभाग द्वारा यह सम्मान समारोह दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान बीआईटी कैंपस पटना में आयोजित किया गया था। इसकी सूचना मिलते हीं इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि मंत्री से सम्मान प्राप्त कर संझौली प्रखंड के चाँदी इंग्लिश पैक्स के अध्यक्ष विजय राय प्रखंड क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सभी किसानों ने पैक्स अध्यक्ष विजय राय को बधाई दिया है। बताते चलें कि सहकारिता विभाग द्वारा आदर्श पैक्स के चयन हेतु कई बिंदुओं पर प्राप्तांक देने की व्यवस्था की गई है। जिन समितियां में सर्वाधिक सुविधा उपलब्ध है। वैसे समितियों की सूची बनाकर विभाग द्वारा निबंधन कार्यालय को भेजा जाता है। तदोपरांत गहन समीक्षा करके बेहतर कार्य करने वाले जिले के शीर्ष तीन समितियों को सरकार द्वारा आदर्श पैक्स के तहत पुरस्कृत किया जाता है। लेकिन रोहतास से केवल संझौली प्रखंड के चाँदी इंग्लिश पैक्स हीं विभाग के मानक को पूरा किया। जिस पर उसके अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। साथ हीं उन्हें मंत्री द्वारा तीन लाख रुपये का चेक पुरस्कार स्वरुप दिया गया। चांदी इंग्लिश पैक्स को विभाग एवं बैंक से सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त है। चांदी इंग्लिश के पैक्स अध्यक्ष के पद पर विजय राय पहली बार 2009 में निर्वाचित हुए। उस समय से अभी तक अध्यक्ष पद पर बने हुए है। विजय राय ने बताया कि उनके पैक्स में चार गांव है। जिसमें लगभग 4 हजार बड़े छोटे किसान है। जिनसे प्रत्येक वर्ष 30 हजार से 35 हजार क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जाती है। इसके अलावा पैक्स से सभी किसानों को समय पर आवश्यकता अनुसार उर्वरक भी मुहैया कराया जाता है। पैक्स में पीडीएस के तहत राशन वितरण और बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। पैक्स को अपना राईस मिल और पर्याप्त गोदाम भी उपलब्ध है। चांदी इंग्लिश पैक्स को सम्मानित किये जाने पर किसान बिपिन सिंह, बसंत चौधरी, आलोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

You may have missed