डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं

बिहार दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और संघर्षशील विरासत की याद दिलाता है।बिहार ज्ञान, तप, त्याग और बलिदान की भूमि रही है। यहीं से भगवान बुद्ध ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया, और चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वता से देश को दिशा दी। महावीर, गुरुगोविंद सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे महान विभूतियों ने इस पावन भूमि को और भी गौरवान्वित किया है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। शिक्षा, उद्योग, कृषि और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा और सामाजिक उत्थान के माध्यम से बिहार को और समृद्ध बनाने में योगदान दें।
अंत में, उन्होंने सभी बिहारवासियों के सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपना योगदान दें। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह सुनील बंबईया भाजपा नेता संतोष ठाकुर अशोक प्रसाद भारती महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता आदि।