राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ विवेकानंद मिश्रा ने किया स्वागत

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार )-विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णय को कांग्रेस के व्यापक हित में उठाया गया कदम बताया है।
डॉक्टर मिश्र ने कहा है की आशा ही नहीं विश्वास है कि राजेश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय दल की मर्यादा को बनाए रखने के साथ वर्षों से उपेक्षित निष्ठावान समर्पित कांग्रेस जनों को मुख्य धारा में लाकर कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा को वापस दिलाने में सफल होंगे। एक कर्मठ विवाद रहित निष्ठावान एवं समर्पित व्यक्ति राजेश कुमार के मनोनयन से आम कांग्रेस जनों में प्रसन्नता प्राप्त है।