भाजपा गया कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी विरासत सम्मेलन का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2025-03-10 at 7.39.21 PM

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार )-गया जिला भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी एवं पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू की अध्यक्षता में यह सम्मेलन संपन्न हुआ आज का बैठक की संचालन जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव के द्वारा किया गया इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा कई बड़े नेता एबं कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगो ने भाग लिया।सम्मेलन को पूर्व सांसद हरि मांझी पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा अनिल स्वामी भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह,भोला मिश्रा, राजेश चौधरी संतोष गुप्ता विजय सिंह विजय मांझी प्रेम प्रकाश चिंटूने संबोधित करते हुए कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनकी विचारधारा और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक कुशल वक्ता, कवि और भारत के विकास के सच्चे मार्गदर्शक थे। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। पोखरण परमाणु परीक्षण, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना, सुशासन एवं सर्वसमावेशी राजनीति उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ रहीं।

वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अटल जी की नीतियों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उनके विचारों पर चलकर ही “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार किया जा सकता है। अटल जी की विरासत हमें राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देती है।अंत में, सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। इस सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। कार्यक्रम का आरंभ अटल बिहारी वाजपेई दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माला फूल चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वंदे मातरम के साथ आरंभ किया गया तथा धन्यवाद जिला मंत्री विनोद सिंह के द्वारा किया गया समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया समापन के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,अनुज कुमार,अजय कुमार तन्नी,जिला महामंत्री रंजन कुमार सिंह,पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री बिनोद सिंह, वंदना कुमारी,सुधांशु मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्ष करुणा सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह,अनिल पासवान,शिव कुमार भैया,संतोष सिंह, कार्यालय मंत्री राजेश सिंह,कमल बारीक सभी मंडल अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।अंत में चार मंडल अध्यक्षों का घोषणा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी के द्वारा किया गया जिसमें फतेहपुर पश्चिमी से संजय सिंह,फतेहपुर पूर्वी से अरविंद राजवंशी,फतेहपुर दक्षिणी से देवी लाल यादव,वजीरगंज से विनय सिंह को मनोनीत किया गया।

You may have missed