गयाजी धाम में लव कुश रथ पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने किया भव्य तरीके से स्वागत

विश्वनाथ आनंद .
गया (बिहार )- भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के द्वारा बिहार के मतदाताओं से रूबरू होने के लिए लव कुश रथ के माध्यम से संपर्क करने के क्रम में गया जी में आगमन हुआ . रथ का स्वागत गया शहर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री अमित दांगी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया .इस रथ को स्वागत करते हुए अमित दांगी ने कहा बिहार में परिवर्तन की लहर चल रहा है .

जिसका परिणाम है कि रथ का स्वागत जगह-जगह पर भारी संख्या में लोग कर रहे हैं. बिहार की जनता 2024 और 2025 मे इंडिया गठबंधन को जीरो पर आउट कर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. रथ के स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव रंजन कुमार सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता सरजू ठाकुर सहित जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थितथे .