मोदी की गारंटी है कि 2047 तक विकसित भारत बनेगा-रामकृपाल

मंच ब्यूरो।

पीएम मोदी ने 4 करोड़ गरीबों को आवास दिया। सब गरीबों के घरों में बिजली दिया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया । 9 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस दिया। 11 करोड़ किसानों को पीएम किसान निधि से 6 हजार सालाना की राशि दिया। गांव से शहर तक ग्रामीण सड़क, फोर लेन, सिक्स लेन की बेहतर सम्पर्कता प्रदान किया। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद राम कृपाल यादव ने पुनपुन के खपुरा में 6 हजार गरीबों के बीच मच्छरदानी का वितरण करते हुए कही। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में इंडियन ऑयल द्वारा सीइसआर निधि से मच्छरदारी वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सांसद ने धनरूआ प्रखंड के विजयपुरा पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

श्री यादव ने कहा की जिस तरह से प्रभु श्री राम ने लंका विजय के पहले माता शबरी का उद्धार किया उसी तरह मोदी ने भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के करोड़ों गरीबों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया। किया। उन्होंने कहा की ये मोदी की गारंटी है जिसके कारण देश के प्रत्येक गरीब भारत को विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। मोदी की गारंटी है कि 2047 तक विकसित भारत बनेगा।