भाजपा टिकारी दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में ग्राम इस्माइलपुर का किया गया दौरा- शिववल्लभ मिश्रा.

विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार )- भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में ग्राम इस्माइलपुर का दौरा किया . मालूम हो की उक्त ग्राम निवासी व राजद प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव के पूज्य पिता स्व नारायण पहलवान की निधन गत दिन पहले हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने उपरांत भाजपा के टीम उनके घर पर जाकर पोरसिसिया के रूप में मिलकर परिजनों को साहस धैर्य देने का कार्य किया। मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना करते हुए निधन को अपूरणीय क्षति बताया जोकि निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। वश उनके बताए मार्ग पर चलकर ही कुछ संभव है।मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में मिलने वाले में महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, वरीय भाजपा नेता शशि प्रियदर्शी, मंत्री संजीत यादव रहे। घर पर मिलते समय स्व नारायण पहलवान जी के पुत्र रविन्द्र यादव मौजूद थे.