भारत मून मिशन की सफलता के लिए द डिवाइन पब्लिक स्कूल में किया गया हवन-पूजन

चंद्रमोहन चौधरी .

भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 के लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए द डिवाइन पब्लिक स्कूल परिसर में पूजन एवं हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चंद्रयान -3 के पास साउथ पोल पर सबसे पहले उतरने का मौका है। यहां अबतक कोई नहीं उतर पाया है। मिशन की सफलता के लिए देश में जगह – जगह पर हवन कराए जा रहे हैं। विदित हो कि 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अब तक कोई भी देश चाँद के साउथ पोल पर नहीं उतरा है। इसरो के वैज्ञानिकों का दावा है कि चाहे कुछ भी हो जाए लैंडिंग होकर रहेगी। यहीं भरोसा भारत को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला दुनिया का इकलौता देश बना सकता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर द डिवाइन पब्लिक स्कूल के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने भी चंद्रयान -3 की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक घड़ी में हम सभी भारतीय एकजुट होकर इस मिशन की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। आज हमारे वैज्ञानिक ऐसा इतिहास रचनेवाले हैं जिसकी गूंज न सिर्फ धरती बल्कि पूरे ब्रह्मांड में सुनाई देगी।चंद्रमा और ब्रह्माण्ड के रहस्यों को खोलने के लिए इस मिशन की सफलता बहुत जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं व शिक्षक – शिक्षिकाओं ने हवन किया।

You may have missed