2025 तक जनांदोलन का रूप लेकर शहर में करेंगे पौधारोपणः डॉ प्रेम

धीरज गुप्ता,

गया। स्थानीय गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप प्रांगण में पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति के बैनर तले पर्यावरण बचाओ, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन पाओ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री, बिहार विरासत विकास समिति के सभापति सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार के में गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पतंजलि योग पीठ, सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैरिटेबल ट्रस्ट,नेहरू युवा केन्द्र एवं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा हर परिसर हरा परिसर बनाए रखने के लिए गांधी मैदान में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ कौशल प्रताप ने की, जबकि संचालन डॉ जेड खान ने किया है। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और ने उत्साह के साथ गांधी मैदान परिसर में सैकड़ों पौधे लगाए। पौधारोपण अभियान की शुरुआत पूर्व कृषि मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार सेंट्रल बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र प्रताप, अनूप केडिया, शिव कैलाश डालमिया,विपेंद्र अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष शिरीष प्रकाश गोयंका,गायत्री परिवार से संजय शर्मा ,प्रजापिता ब्रह्म कुमारी से शिला बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। उपस्थित लोगों ने अपने दैनिक जीवन में जल, जंगल एवं जमीन को बचाए रखने के लिए पर्यावरण की रक्षा करने का शपथ लिया है। इस अवसर पर डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ ली है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभाव से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है।व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से ही धरती के पर्यावरण को शुद्ध तथा संरक्षित रखा जा सकता है। पारिस्थितिकीय संतुलन बनाये रखने के लिए हमारी जीवनशैली पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए। जीवन की रक्षा हेतु जल, थल और वायु से निर्मित पर्यावरण की रक्षा अत्यंत जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता फैलाने की जरूरत है। हाल के दिनों में शहर के स्कूल एवं कॉलेजों में लगभग 2000 पौधे लगाये जा चुके हैं। हमारा संकल्प है कि 2025 तक पौधारोपण महा अभियान को जनांदोलन का रूप देकर गया शहर के खाली पड़े भूमि पर अभियान चला कर हरा भरा किया जाएगा ताकि शहर का वातावरण सुखद बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि अपने दैनिक जीवन में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, जल का प्रयोग कम से कम करने प्रदूषण रोकने के लिए कूड़ा- करकट कूड़ेदान में फेंकने जैसे कई छोटी-छोटी चीजों को अपनाकर पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं।इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए गया शहर के भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने में शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। कार्यक्रम का धन्यबाद ज्ञापन अमित लोहानी ने किया पर्यावरण से जुड़े पांच समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया है जिनमें अशोक चंद्रवंशी ,अमित कार्तिके , धीरज रौनीयार,धीरू,सुरेन्द्र, प्रेम सागर यादव,देंवनन्द पासवान को विधायक ने अंगवस्त्र देकर सम्म्मनित किया।

You may have missed