डायन अधिनियम के तहत मुकदमा हुआ दर्ज छानबीन में जुटी पुलिस

चंदन कुमार मिश्रा।
शेरघाटी। पुलिस ने डायन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि घुज्जी गांव के रहने वाली पीड़िता बेदामिया देवी नामक महिला द्वारा दिए गए, आवेदन के आलोक में गांव के ही दिलचंद मांझी, अशोक मांझी, महेंद्र मांझी, मेहरून देवी, मालो देवी, गुंजा देवी,रजनी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।