आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध पैदल मार्च l

b2e15d1b-8f7f-4e67-b40a-e55b254e74b7

दिवाकर तिवारी,

रोहतास। आशा कार्यकर्ताओं ने अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान रविवार को सरकार के विरुद्ध विरोध पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च स्थानीय पीएचसी से मुख्य बाजार फलदुकान चौक होते हुए तिलौथू जगदेव चौक तक निकाला गया। जहाँ से पुनः लौटकर अपने गंतव्य स्थान पीएचसी पहुँचकर विरोध मार्च समाप्त हुआ। इस विरोध मार्च में सरकार विरोधी नारे भी लगाए जा रहे थे। हड़ताल के चलते पांचवें दिन भी स्वास्थ्य विभाग का ओपीडी, टीकाकरण एवं प्रसव पूर्णतः प्रभावित रहा। प्रखंड अध्यक्ष देवन्ति देवी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के 9 सूत्री मांगों को अगर सरकार द्वारा नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। विरोध मार्च के दौरान संघ की सचिव उर्मिला देवी, उप सचिव पुनिता कुँवर, कोषाध्यक्ष अनिता सिंह, सरिता देवी, मंगली देवी, देवन्ति देवी, शंकुतला देवी, प्रियंका चौधरी, फैसिलेटर प्रतिमा देवी, कुन्ती देवी समेत सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

You may have missed