आइएमए ने लंबे समय से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा दे रहे डॉक्टरों को किया सम्मानित

मनोज कुमार ।

गया। बिसार तालाब स्थित भारतीय चिकित्सा संघ सभागार में डॉक्टर्स डे पर भारतीय चिकित्सा संघ गया ने लंबे समय से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा दे रहे डॉक्टरों को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एएन राय, मुख्य प्रयोजक डॉ विजय जैन, डॉ शारदानंद सिन्हा, डॉ रामाधार तिवारी थे। इस अवसर पर वरीय चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ सी एल नारायण डॉक्टर अर्जुन लाल डॉक्टर केके लोहानी डॉ प्रदीप कुमार डॉ एन सिंह डॉक्टर कैप्टन सुनील कुमार सिन्हा डॉक्टर विमल इंदु शेखर डॉ अजय कुमार सिंह डॉक्टर श्री प्रकाश को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भारतीय चिकित्सा संघ के सचिव डॉ राकेश कुमार चंदेल ने कहा कि डॉक्टर्स डे उन सभी डॉक्टर्स के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है जो दिन रात अस्‍पतालों में सेवा में लगे रहते है. मरीजों को ठीक करना डॉक्टर्स की ड्यूटी होती है, लेकिन इसके लिए वो चौबीसों घंटे तैयार रहते हैं. उनके इस लगन और जज्बे को सलाम करने के लिए यह खास दिन हर साल मनाया जाता है।इस कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शिवनारायण सिंह सचिव डॉ राकेश कुमार चंदेल, पूर्व सचिव डॉ यू एस अरुण,डॉ वीवी सिंह, डॉ जेपी सिंह, डॉ रामसेवक सिंह, डॉ अमन कुमार, डॉ पीके सिंहा, सहित कई डॉक्टर्स मौजूद थे।

You may have missed