करो योग रहो निरोग – प्रदीप कुमार शर्मा

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार/ झारखंड )- विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन रामगढ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ मंदिर रामगढ में दिन बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया .समय प्रातः 6,30 बजे से 8,00 बजे तक चला , मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव के प्रदीप कुमार शर्मा ने विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किया .प्रदीप शर्मा ने कहा करो योग रहो निरोग. गायत्री परिवार रामगढ के राज कुमार एवं प्रिती कुमारी ने इंस्ट्रक्टर का प्रभार सम्भालते हुए सभी को योग करवाये तथा योग के फायदे कि विस्तृत जानकारी दिया . मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, संरक्षक नवीन पाठक, संरक्षक कमल शर्मा, उपाध्यक्ष महेन्द्र दूबे,राजकुमार स्वर्णकार, संजय शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामभगत शर्मा, प्रिति कुमारी,मृत्युंजय पाठक, जय नन्दन प्रसाद, सोनिया देवी,सुनीता देवी,, मृत्युंजय पाठक,विवेक शर्मा, लालजी कुमार इत्यादि अनेकों लोग कार्यक्रम में शामिल थे .कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने किया.