राज्य स्तरीय कुपोषण उन्मूलन महाअभियान का किया गया शुभारंभ

चंद्रमोहन चौधरी ।

कृषि विज्ञान केंद्र, रोहतास बिक्रमगंज के द्वारा अंगीकृत कुपोषित गांव बिशनिया बाल, जमोड़ी पंचायत में राज्य स्तरीय कुपोषण उन्मूलन महा अभियान की शुरुआत की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार, कुमार सर्वजीत ने डॉक्टर अब्दुल कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज से आभासी माध्यम से किया। ग्राम बिशनिया बाल के ग्रामीणों को कुपोषण उन्मूलन संबंधित जानकारियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र के पास किया गया। गांव के सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिक्रमगंज के डॉक्टर टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सभी बच्चों एवं सभी मांओं का हिमोग्लोबिन जांच किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अमित यादव एवं डॉक्टर डॉ मुस्ताक आलम ने सभी ग्रामीणों को कुपोषण संबंधित बीमारियों की जानकारी दी एवं इससे बचने हेतु खानपान की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक टीम के द्वारा ग्रामीणों को सब्जी पौधे एवं मौसमी सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए गए। श्री आरके जलज ने बताया कि ग्रामीणों को आयरन एवं जिंक वाली फसलों को उपलब्ध कराएगी। मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती की विधियों को डॉ रमाकांत सिंह ने विस्तार पूर्वक बताया। वर्षा ऋतु में लगने वाले सब्जियों की जानकारी डॉ रतन कुमार द्वारा दी गई। उन्होंने आंगनबाड़ी के बगल में पोषण वाटिका की स्थापना हेतु आंगनवाड़ी सेविका को पपीता, आम एवं अन्य मौसमी सब्जियों के पौधे एवं बीज उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में गांव के 30 बच्चों के ऊंचाई, वजन एवं हिमोग्लोबिन को दर्ज किया गया। बच्चों में दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार केवल दो में कुपोषण पाया गया। इसी कार्यक्रम में 22 महिलाओं के भी हिमोग्लोबिन की जांच की गई। अधिकांशत महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी पाई गई। उपस्थित बच्चों में सम्राट कुमार, गुलशन राज, रुदल, गुंजन, अभिनव कुमार, आरव, निशा, आराध्या कुमारी, सौंदर्य कुमार, गुड्डू कुमारी, शिवानी, अंजू कुमारी, प्रिया, बिट्टू इत्यादि उपस्थित थे। महिला एवं पुरुष किसानों में सुदामा सिंह, केसरी देवी, गीता देवी, सियादेवी, प्रभावती देवी, रूबी देवी, पूनम देवी, इंदु देवी, चंद्रावती देवी, विवेक यादव, रमाशंकर सिंह, विनोद राम, मनोज सिंह, राजू कुमार, अखिलेश कुमार, रानी देवी, रागिनी देवी, धूल सिंह, संतराज सिंह इत्यादि कुल 60 लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जीएनएम, रीता कुमारी एवं मुकेश कुमार, लैबोरेट्री टेक्निशियन बिक्रमगंज भी उपस्थित थे जिनके द्वारा हिमोग्लोबिन संबंधित जांच संपन्न किया गया।