30 अप्रैल को विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश मनाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार /झारखंड)- विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 30 अप्रैल 2023 दिन रविवार को लगभग सुबह 10:00 बजे श्री गुरु नानक ऑडिटोरियम के विशाल सभागार में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर बैठक किया गया . उक्त जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पांडेय व प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के0सी0 पांडेय एवं रामगढ़ के पुलिस कप्तान पियूष पांडेय होंगे . बैठक के दौरान उपस्थित होने वालों में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजीव पांडेय, प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ,आचार्य विष्णु शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे .