महासम्मेलन में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पटना रवाना

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। शुक्रवार को पटना में राहुल गांधी व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के आगमन को लेकर कोचस नगर पंचायत से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की शाम पटना के लिए रवाना हो गए। प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमिटी के मुन्ना पासवान ने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे के बिहार पटना आगमन पर कोचस के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेकर उनके संबोधन का लाभ उठाने के लिए रवाना हुए। पासवान ने बताया कि पटना एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए करगहर विधायक संतोष मिश्रा तथा चेनारी पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम भी अपने कार्यकर्ता के साथ स्वागत के लिए मौजुद रहेंगे। उनके आगमन के बाद कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में उनके सभा मे उपस्थित हो संबोधन को सुना जाएगा। उन्होंने यह भी बताया इस सभा समाप्ति के बाद पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर महागठबंधन के महा सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएंगे। मौके पर अनिल कुमार राय, विमलेश तिवारी, सुरेंद्र दुबे, रविंद्र पाठक, अखिलेश त्रिपाठी, गोकुल चौहान, सतीश पांडे, प्रियंका गुप्ता, सीता यादव, दीपक पांडे आदि मौजूद थे।