भगवान जगन्नाथ की निकाली गई भव्य रथ यात्रा

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। भावनामृत संघ द्रारा गुरुवार को नासरीगंज प्रखंड व नगर क्षेत्र में धूमधाम से भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा प्रखंड के बरडीहा चौक से निकलकर नगर के यादव टोला, माली टोला, सेंट्रल बैंक, महावीर मंदिर, काली मंदिर होते हुए पयहारी जी के कुटिया तक जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ का दर्शन किए। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का नेतृत्व आयोजक वेणुगोपाल दास ने किया जबकि संचालन विनोद गुप्ता ने किया। इस रथ यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। इस बीच रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलराम और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु अपने हाथों से रथ को खींचते हुए आगे बढ़ा रहे थे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ यात्रा में पहुंचे। रथ यात्रा के दौरान सुंदर रथ पर सजा कर भगवान श्रीकृष्ण, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा को प्रखंड व नगर का भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भगवान के जयकारे और झूमते हुए लोगों का जत्था चल रहा था। जिस स्थान से यह यात्रा गुजर रही थी वहां का माहौल भक्तिमय हो जा रहा था। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगरनाथ, बहन सुभद्रा और बचपन के बलराम भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना कर आरती भी दिखाई गई साथ ही पुष्प वर्षा कर मंगल कामना मानव कल्याण के लिए किया गया। वेणुगोपाल दास ने बताया की जो भी भक्त भगवान जगन्नाथ की सच्चे मन से पूजा आराधना करते हैं। उनके सभी दुख दूर होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। मौके पर रीता देवी, विनोद कुमार, श्रुची भारती, अनिता देवी, श्याम सत्यार्थी सहित बहुत से श्रद्धालु उपस्थित थे।