अब एकजुट होगा देश, लोकतंत्र की मजबूती ही हमारा संदेश _ कांग्रेस

a7257f6f-25f5-4cda-9de4-1aef405e79a5

मनोज कुमार ।
देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय, ईमानदार, लोकप्रिय,विपक्ष की आवाज, मोदी सरकार के गलत नीतियों, विफलताओं के खिलाफ संपूर्ण देश में आवाज बुलंद करने वाले राहुल गांधी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जी के दिशानिर्देशन में जदयू सुप्रीमो, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी लगातार देशभर में घूम, घूम कर भाजपा विरोधी दलों के नेताओ से मिलकर अगामी लोकसभा चुनाव के लिया एकजुटता बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे है, तथा बहुत जल्द सभी दलों की बैठक हेतु जगह एवम् तिथि की घोषणा की जाएगी।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अमरजीत कुमार, श्रवण पासवान, सोमनाथ पासवान,प्रद्युमन दुबे, बलिराम शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, मो समद, असरफ इमाम, आदि ने कहा वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर देशभर के सभी गैर भाजपा दलों की एक्का देश को नई दिशा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र मजबूत होगी।
नेताओ ने कहा की बिहार से ही देश में सभी परिवर्तनों का शंखनाद हुआ है, तथा इस बार आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को उखाड़ फेंकने का सामूहिक प्रयास कांग्रेस पार्टी के दिशानिर्देशन में बिहार के महागठबंधन के नेताओ द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम आयेगा।
नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी संपूर्ण देश में सभी समान विचारधाराओं की पार्टियां, तथा केंद्र सरकार के गलत नीतियों का विरोध करने वाली पार्टियां, संविधान बचाने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने रखने वाले सभी पार्टियों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने को संकल्पित है।

You may have missed