जिलाधिकारी द्वारा स्मारिका तर्पण के सफल प्रकाशन हेतु संपादक मंडल का गठन किया गया

मनोज कुमार ।

गया, आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर जिला प्रशासन, गया द्वारा मेला को सफल एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष तर्पण नामक स्मारिका का प्रकाशन कराया जाता है, जिसमें देश विदेश के बुद्धिजीवी/साहित्यकार द्वारा पितृपक्ष पर आधारित अपना आलेख उपलब्ध कराया जाता रहा है।

इस वर्ष भी जिला पदाधिकारी द्वारा स्मारिका तर्पण के सफल प्रकाशन हेतु संपादक मंडल का गठन किया गया है, जिसमे संरक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी, संयोजक जिला जन संपर्क पदाधिकारी, संपादक श्री कंचन कुमार सिन्हा तथा संपादक मंडल के सम्मानित सदस्य में श्री राकेश कुमार सिन्हा, डॉ० सच्चिदानंद प्रेमी, आचार्य लाल भूषण मिश्र, डॉ० रश्मि प्रिदर्शिनी एवं श्री जैनेंद्र कुमार मालवीय शामिल हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिला जन संपर्क पदाधिकारी सह संयोजक, स्मारिका प्रकाशन समिति, पितृपक्ष मेला 2023 की अध्यक्षता में जिला जन संपर्क पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में संपादक मंडल के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे स्मारिका का सफल एवं ससमय प्रकाशन हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया की 31 अगस्त 2023 तक ही आलेख प्राप्त किया जाएगा तथा प्राप्त आलेखों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही स्मारिका में शामिल किया जाएगा।

आज बैठक में संयोजक जिला जन संपर्क पदाधिकारी, संपादक श्री कंचन कुमार सिन्हा तथा संपादक मंडल के सम्मानित सदस्य में श्री राकेश कुमार सिन्हा, डॉ० सच्चिदानंद प्रेमी, आचार्य लाल भूषण मिश्र, डॉ० रश्मि प्रिदर्शिनी एवं श्री जैनेंद्र कुमार मालवीय शामिल हुए।