भीभ राव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने एवं सामाजिक समरसता ,समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.32.13 PM

DHIRAJ.
लेकिन दिव्याग पत्रकार को झुठा भी बनाते हैं, संकल्प लेने वाले,

प्रधानमंत्री अम्बेडकर के पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित करने का कार्य किया- संतोष ठाकुर, राजेन्द्र अधिवक्ता

गया जी।भारत रत्न से सम्मानित पूर्व कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “बाबा साहेब अमर रहें, अमर रहें” के नारों के साथ उनके महान योगदान को स्मरण किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता तथा समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को नई दिशा दी है। वे भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है । उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। उनका मानना था कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा साहेब अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, चिंतक और राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया है। भारत को एक लोकतांत्रिक और समतामूलक राष्ट्र बनाने में उनका योगदान सदैव अमूल्य रहेगा। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश के करोड़ों लोगों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। इन स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया है, जिससे देशभर के लोग बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज बाबा साहेब भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और आदर्श आज भी समाज में जीवित हैं आज के श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव एस राजेश आनंद अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता श्रद्धासुमन अर्पित किया गया है