भाजपा टिकारी नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में बाबा भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.30.03 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)-भारतीय जनता पार्टी टिकारी नगर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती नगर क्षेत्र के कई बूथों पर मनाया गया। लोगो ने अंबेडकर जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर बारीकी से चर्चा किया।

मौके पर भाजपा मिडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी शिवबल्लभ मिश्र, जिला कार्यसमिति सदस्य शशि प्रियदर्शी, उपाध्यक्ष राजकुमार पासवान, प्रिंस कुमार, विकास कुमार आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा पिंटू कुमार व संचालन महामंत्री उदय कुमार ने की।