वर्षों संघर्ष के बाद बथानी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा में निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू हो -कॉंग्रेस

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.33.24 PM

विश्वनाथ आनंद
गया जी (बिहार)-नीमचक बथनी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा गांव में 12 एकड़ भूमि पर निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में इसी सत्र जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू कराने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया है।आज नव निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज भवन के समक्ष कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि सन 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बिहार के बथानी अनुमंडल में मॉडल डिग्री बनाने हेतु 22 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था,

जिसके बाद जमीन उपलब्ध कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी वर्षो संघर्ष चलाने के बाद 2022 में नौडीहा गांव में ज़मीन सरकार द्वारा देने के बाद 2024 से निर्माण कार्य शुरू होकर अब पूरी तरह से बन कर तैयार है।प्रदर्शन में उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, खिजरसराय प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा, राज नंदन दास, गौतम कुमार, टिंकू गिरी, विनोद मिश्रा, अशोक सिंह, दीपक कुमार, कृष्ण सिंह, सुबोध कुमार, शिया नंद यादव, धनंजय दास माले नेता,सत्येंद्र यादव, आदि ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने से अनुमंडल के खिजरसराय, अतरी , बथानी, मोहरा के छात्रों को काफी सहूलियत होगी।नेताओं ने कहा कि यह मॉडल डिग्री कॉलेज जिला का बेहतरीन कॉलेज होगा, जिसमें आगे छात्रों तथा यहां के स्टाफ हेतु क्वॉर्टर, खेल मैदान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी राज्य सरकार से किया गया ।