जदयू कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह मनाया गया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.48.58 PM

DHIRAJ.

डा अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया – चंदन सिंह

गया जी ‌बिसार तलाब स्थित जदयू जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के अध्यक्षता में भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, विचारक, सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह मनाया गया है।
इस अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल सहित सभी नेताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित नमन किया है।

चंदन कुमार सिंह ने कहा की
डॉ॰ अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया है। उनके आदर्श एवं विचार हमें एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उनका संपूर्ण जीवन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहेब के विचारों से प्रभावित हैं, उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए भेद भाव मिटाकर लगातार दलित, महिला, अतिपिछड़ों के लिए कई योजनाएं बनाई जैसे अंबेडकर विद्यालय, छात्रावास सहित कई योजनाएं लागू किए हैं।
जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा बाबा साहेब के विचारों से प्रभावित होकर नीतीश कुमार पंचायत एवं नगर निकायों में आरक्षण लागू कर दलित पिछड़ों को सम्मान अधिकार दिया है।
नीतीश कुमार बाबा साहेब आंबेडकर का सच्चे अनुआई हैं।
इस अवसर बलदेव प्रसाद, ज्योति दांगी, मधुसूदन राय, विनोद कुमार, जितेंद्र दास, धनंजय शर्मा, राकेश पांडे , कैलाश पासवान, धर्मेंद्र सिंह, प्रभात राव, शंकर चौधरी, देवरानी देवी, गीता वर्मा, शोभा देवी, सुरेश राव, शहजाद शाह, लालजी प्रसाद, राधेकान्त शर्मा, पप्पू वर्मा, अजीत शर्मा, गौतम राय, मकसूद खान, बॉबी खान, असलम अंसारी, जितेंद्र पंडित, नरेश कुशवाहा, दयानंद विश्वकर्मा, रणविजय प्रसाद, सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।