सांसद चतरा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया
DHIRAJ.
गया जी।चतरा शहर में आज “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जतरीहबाग से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस तक निकाली गई है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह जी स्वयं पदयात्रा में शामिल हुए और जन-जन तक महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि “पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना ही सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला है।”
