पूर्व मंत्री ने नौधरिया ग्राम मे महादलित के साथ भिम राव अम्बेडकर की जंयती मनाई

WhatsApp Image 2026-04-14 at 7.09.41 PM

DHIRAJ.

अंबेडकर चौक पर निर्माण करवाने का दिया भरोसा

गया जी।पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह पहुंचे नौधरिया गांव दलित और महादलित के बीच मनाया बाबा साहेब का जयंती समारोह में माल्यार्पण किया गया है। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने ग्रामीण जनता से अपील किया कि नौधरिया गांव में जो अंबेडकर चौक पर निर्माण दिन जो काफी दिनों से लंबित पड़ा है उसे सभी लोग आपसे जिसे जो बने चंदा कर इकट्ठा करें और निर्माण कार्य में लगाए। उन्होंने सभी दलित और महादलित को भरोसा दिलाया कि जो भी बड़े खर्चे हैं हम और हमारे लोग देख लेंगे और अगले वर्ष तक इस अधूरी बाबा साहब के प्रतिमा एवं भवन को पूर्ण करने में योगदान देंगे।

समाजसेवी पिंटू कुमार यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम को आयोजित किया गया था पिंटू कुमार यादव ने बताया कि बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को आज हम सब बड़े ही गर्व से याद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि दलित और महादलित के लिए जो उन्होंने किया है आज उसका फल स्वरुप हम सबों को बोलने और समाज में कुछ करने की आजादी मिली है उन्होंने 11000 रुपए की नगद राशि बाबा साहेब की भवन एवं निर्माण कार्य के लिए योगदान दिया। वही शादीपुर के पूर्व मुखिया अरविंद कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा को लाने की जिम्मेदारी उठाई इस मौके पर सभी ग्रामीण जनता ने मिलकर पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया एवं जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। इस मौके परपूर्व मुखिया अरविंद कुमार पूर्व मुखिया अर्जुन यादव समाजसेवी पिंटू कुमार यादव मुन्ना मांझी बढ़न यादव एवं समस्त ग्रामीण जनता मौजूद रहे हैं।