बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे

WhatsApp Image 2026-04-14 at 5.47.38 PM

DHIRAJ.

बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना के लिए समर्पित किए।- शितल प्रसाद यादव

गया जी।आज जिला परिषद सभागार में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया है। इस मोकै पर नैना कुमारी ने कहा कि जिले के समस्त वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ। बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया है।हम सभी का कर्तव्य है कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएँ और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर हम अपने समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं।

आइए, इस अवसर पर हम संकल्प लें कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
वही जिला परिषद उपाध्यक्ष शितल यादव ने कहा कि
बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना के लिए समर्पित किए। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें सही दिशा दिखाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों के साथ मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और देश को एक मजबूत संविधान दिया है।
हम सभी मिलकर उनके सपनों का भारत बनाने का प्रयास करें, जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले। बाबा साहब को शत-शत नमन।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य एवं जिला परिषद अध्यक्ष पति सरदार जी भी उपिस्थति थे।