हम सेक्युलर पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-14 at 6.03.09 PM

DHIRAJ.

राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन तथा पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी के द्वारा पटना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा.

गया जी।हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की गया जिला इकाई द्वारा सुरहरी मोड़, भुसंडा स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई है।यह आयोजन भारतीय संविधान के महान शिल्पकार तथा सामाजिक न्याय एवं समता के प्रखर प्रतीक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।यह दिवस केवल एक जयंती नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समान अधिकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस अवसर पर पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि हमें डॉ. अंबेडकर जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर पार्टी को सशक्त एवं मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से जाति-पाति से ऊपर उठकर सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए हैं।पार्टी के जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना है तथा उनके सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
आगामी 19 अप्रैल 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन तथा पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी के दिशा-निर्देशन में कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में, समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
अंत में, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश सचिव छोटू कुशवाहा, सुषमा डांगी, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश मांझी, सदानंद प्रेमी, जिला सचिव राकेश कुमार, ललिता देवी, जोगिंदर मांझी, राजेश मांझी, धर्मेंद्र मांझी, जयप्रकाश जी, अजय रविदास, विजय कुमार तूरी, जयशंकर प्रकाश तथा योगेंद्र भारती।