सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा एवं एनडीए की सरकार जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 6.56.35 PM

DHIRAJ.

गया जी।गया जी में भारतीय जनता पार्टी, गया विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा कार्यालय, पितामहेश्वर में संपन्न हुई है। इस बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।इस बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ज के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। इसके साथ ही बिहार की समस्त जनता को भी इस ऐतिहासिक अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं हैं।

वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की सरकार जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी तथा बिहार के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार “नीतीश मॉडल” को प्रभावी रूप से लागू करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और बिहार को प्रगति के उच्च शिखरों तक पहुंचाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजनंदन प्रसाद गांधी, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, मनीष कुमार सोनू, हरि यादव, राजेश मस्तान, गुंजन मिश्रा, सूरज राणा, सिंधु भूषण ओझा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रौनक सेठ, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा साहू, जितेंद्र कुमार, मोहन शर्मा, टिंकू गोस्वामी, गाजो बाबा, दीनानाथ चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, गोपाल चंद्रवंशी, गौतम कुमार, विनोद पासवान, सरजू रजक, संजय रविदास, सुधीर कुमार सिन्हा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।
इस बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ किया है