टिकारी के श्री तारकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सनातनी सत्तूआनी पर्व का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 5.57.19 PM

श्री राम जानकी मंदिर न्यास समिति (श्री बाला नंद स्वामी ट्रस्ट) बहेलिया बिगहा द्वारा किया गया आयोजित.
विश्वनाथ आनंद
टिकारी (बिहार)-गयाजी जिला के टिकारी नगर परिषद स्थित खचिया रोड श्री तारकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में ” सनातनी सतुआनी पर्व ” का आयोजन ‘श्री राम जानकी मंदिर न्यास समिति ‘ ( श्री बालानंद स्वामी ट्रस्ट ) बहेलिया बिगहा- टिकारी के द्वारा आयोजित किया गया है। बताते चलें कि बिहार और पूर्वी भारत के पारंपरिक पर्वो में शामिल सत्तूआनी पर्व नई फसल का आगमन एवं श्रम के सम्मान का पर्व में सामाजिक भागीदारी के साथ मनाने की बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद- पटना के योजना के अन्तर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

” सनातनी सत्तूआनी पर्व ” के इस अवसर पर टिकारी नगर परिषद वार्ड संख्या-15 के पार्षद सोनी देवी ने उपस्थित आम लोगों के बीच सत्तू- गुड़ की गोली एवं शर्बत का वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया .कार्यक्रम के इस मौके पर हरेन्द्र कुमार पाठक, लक्ष्मी चौधरी, मुन्ना अवस्थी, लाल बाबु पासवान, गौरी शंकर केशरी, संजय कुमार, राजेश कुमार, लाला कुमार एवं अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल हुए. वही न्यास समिति के सदस्यों ने वार्ड पार्षद सोनी देवी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.