अजमतगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
PREM.
परैया प्रखण्ड के अजमतगंज पंचायत स्थित विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में केक काटकर बाबा साहब को याद किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निर्देशक शंकर कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचार और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
उन्होंने बच्चों को डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने और शिक्षा के महत्व को समझने की सलाह दी।इस मौके पर शिक्षिका तारा कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबु कुमारी तथा शिक्षक माइकल कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां शिक्षकों ने बच्चों को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
