मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती मनाई गई

WhatsApp Image 2026-04-14 at 5.15.50 PM

PREM.

परैया : प्रखण्ड के मंझीयावा पंचायत अंतर्गत ग्राम मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार के नाम पर की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कमलदाह निवासी समाजसेवी बिजली पासवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संपूर्ण प्रारूप सिपाही शिववचन दास द्वारा तैयार किया गया।

इस मौके पर शिववचन रविदास ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अमोखर, सोनवर्षा, मंझार, दखनेर, परैया बाजार और परैया थाना होते हुए +2 अशोक उच्च विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।समारोह में अजय दास, प्रेमचंद पासवान, मदन दास, विजय दास, रौशन कुमार, छोटू चिंगारी, समाजसेवी अजित कुमार उर्फ पूजा यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रमुख जितेंद्र नारायण, अजित मलाकार, सत्येंद्र दांगी, शिवकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन +2 अशोक उच्च विद्यालय परिसर में सभा के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।