राजाराम मोहन राय भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत थे- कॉंग्रेस…

विश्वनाथ आनंद
गया (बिहार)-भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, आधुनिक भारत के जनक, महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार राजा राम मोहन राय की जयंती गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रीपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कॉंग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई.सर्वप्रथम राजा राम मोहन राय के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि राजा राम मोहन राय ने ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी छोड़ कर अपने आप को राष्ट्र सेवा में झोंक दिया , वे भारत के स्वतंत्रता के अलावे समाज सुधार की दोहरी लड़ाई लड़ रहे थे, दुसरी लड़ाई उनकी देश के लोगों से थी जो अंधविश्वास और कुरीतियों से दबे हुए थे।डॉ मदन कुमार सिन्हा ने कहा कि राजा राम मोहन राय बाल विवाह, सती प्रथा ,जातिवाद, कर्मकांड, पर्दा प्रथा आदि का भरपूर विरोध करते थे।गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, मुन्ना मांझी, मनोज प्रजापति, सुबोध पाल, जगदीश प्रसाद यादव, आदि ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण में राजा राम मोहन राय के विचार प्रासंगिक है।