बालिकाओं के लिए अधिकार,समानता तथा सशक्तिकरण पर केंद्रित जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2025-03-08 at 6.28.08 PM

मनोज कुमार ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, गया के तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण पर केंद्रित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,मगध विश्वविद्यालय की दीप शिखा,वन स्टॉप सेंटर की आरती कुमारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।उप विकास आयुक्त महोदय, गया के द्वारा मंच के माध्यम से अपने संबोधन में महिला अधिकार के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती नैना जी के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित विषयों पर चर्चा किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईं सी डी एस के द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की इंचार्ज दीप शिखा के द्वारा महिला से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार को रखते हुए जागरूक किया गया। गया जिला में उत्कृष्ट कार्य/प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को नायिका पुरस्कार से विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं घड़ी देकर सम्मानित किया गया। नायिका पुरस्कार से सम्मानित बालिकाएं श्रुति सिंह,निशा भारती, पुनम सिंह, अनुप्रिया,अमिसा कुमारी, स्वीटी राज एवं जिले गैर सरकारी संगठन से उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजिक कार्यकर्ता रुमाना प्रवीण,प्रिया प्रसाद, gmदिपमाला देवी, मोनिका कुमारी को सम्मानित किया गया। साथ में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बाल कलाकारों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजिक कार्यकर्ता बिणा गिरी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, महिला एवं बाल विकास निगम, गया के समस्त कर्मी उपस्थित थे।संपुर्ण कार्यक्रम जिला पदाधिकारी महोदय, गया के निर्देशन में किया गया।