मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर युवा जदयू नेता कुमार गौरव ने दी बधाई

DHIRAJ.

गयाः बिहार में पुनः एनडीए सरकार का सूत्रपात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ।युवा जदयू के गया जिलाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने नीतीश कुमार ने नवींं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया इसके लिए उन्हें बधाई दी है।इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री- सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री- विजय कुमार सिन्हा,मंत्रीबिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी,प्रेम कुमार, श्रवण कुमार,संतोष कुमार सुमन एवं सुमित कुमार सिंह को भी श्री गौरव ने बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका हमेशा से अग्रणी रही है, इसकी चर्चा बिहार और देश के अलावे दुनिया में होती है। इन्होंने गया के फल्गू नदी में रबर डैम बनाकर दुनिया से यहां आने वाले पर्यटकों और पिंडदानियों की सुविधा के लिए बहुत बड़ा काम किया है। साथ ही बिहार का कोई ऐसा इलाका नहीं है जहां आवागमन में किसी प्रकार की कोई असुविधा रही है।