श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए दुर्गाडीह में किया गया भूमि पूजन ‌

चंद्रमोहन चौधरी.

महान मनिषी संत श्री त्रिडंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न श्रीजीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आगामी 3 मार्च से प्रखंड क्षेत्र के दुर्गाडीह अमाथु में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए शनिवार को यज्ञ स्थल का भूमि पूजन किया गया। श्री जीयर स्वामी के परम शिष्य प्रेमानंद महाराज ने वैदिक परंपरा के अंतर्गत भूमी पूजन कराया। पूजक के रूप में बैठे मंगलेश पांडे ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भव्य यज्ञ का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है।

वही मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी 3 मार्च को भव्य जल यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। 8 मार्च को शिव पार्वती विवाह उत्सव एवं भव्य भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। प्रेमानंद ने बताया कि यज्ञ स्थल पूजन के साथ यहां यज्ञ की तैयारी यज्ञ समिति द्वारा प्रारंभ कर दी जाएगी। स्वामी जी के निर्देशन पर यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप, कथा वाचन स्टेज एवं संत जनों के लिए कुटिया आदि निर्माण कार्य प्रारंभिक किए जाएंगे। यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। भूमि पूजन के दौरान अमरेश्वर नाथ मिश्र, अनिल मिश्रा, उमेश मिश्रा, जयकुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, धर्मीधर मिश्रा, अजयकांत मिश्र, चंद्र विजय पासवान, हरिहर सेठ, शिवचंद्र मिश्र, सोनू दुबे एवं अजयब्रत पांडे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।