भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया के संयोजकों को किया सम्मानित

संतोष कुमार.

प्रखण्ड क्षेत्र के बभनटोली निवासी सुरेंद्र कुमार गोलू एवं अमावां निवासी गुड्डू राय भट्ट को भाजपा कार्यालय नवादा में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।जिसको लेकर भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।भाजपा के नवनियुक्त सोशल मीडिया जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार गोलू ने बताया कि वे शुरू से ही भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं।

साथ ही विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने बेहतर कार्य किये हैं।जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें सोशल मीडिया का जिला संयोजक के लिए चुना है।उन्होंने जिलाध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारियों को बेहतरीन रूप से निभाएंगे।वहीं नवनियुक्त नमो ऐप जिला संयोजक गुड्डू राय भट्ट ने कहा कि नए दायित्वों को लेकर वे काफी उत्साहित हैं और आगामी लोकसभा के चुनाव में वे पार्टी के लिए बेहतर काम करेंगे।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व जितेंद्र पासवान,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार,चुनाव सेल जिला संयोजक जितेंद बब्लू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।