भारत जोड़ों न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक के है तैयार हम कॉंग्रेस जन

MANOJ KUMAR.
देश की ऐतिहासिक भूमि मणिपुर से विश्व के लोकतंत्र के महानायक कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरू होने वाले ‘ भारत जोड़ों न्याय यात्रा ‘ न्याय का हक मिलने तक ‘ के लिए है तैयार हम कॉंग्रेस जन के नारों को बुलंद करते हुए जनजागरण अभियान का शुभारंभ गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के पास से शुरू किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, उदय शंकर पालित, अशरफ इमाम, श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, बाल्मीकि प्रसाद, राहुल चंद्र वंशी, सकल देव यादव, रूपेश चौधरी, अशोक राम आदि ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर की राजधानी इम्फाल से शुरू होकर महाराष्ट्र के मुंबई तक की 6713 किलोमीटर 67 दिनों में 15 राज्य,110 जिला, 100 लोकसभा एवं 337 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरे गी।

नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार के सात जिला सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में चार दिनों तक 425 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें मध्य- दक्षिण बिहार के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, अरावल, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर,भागलपुर, बांका आदि जिला से हज़ारों, हज़ार की संख्या मे कॉंग्रेस जन शामिल होंगे।
भारत जोड़ों न्याय यात्रा के लिए तैयार है हम जनजागरण गया जिला के सभी 24 प्रखंडों, 322 ग्राम पंचायतों एवं 3240 बूथों तक किया जा रहा है ताकि जिला के घर, घर से लोग शामिल होकर बढ़ाती हुई कमरतोड़ महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए संविधान से छेड़छाड़ करने वाले, संवैधानिक संस्थानों को पालतू तोता बनाने वाले, लोकतंत्र का हनन करने वा ली मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, ईमानदार, जनप्रिय नेता, आमजनों की आवाज राहुल गांधी मोदी सरकार के गलत नीतियों, विफलताओं को संपूर्ण भारत में विगत पौने दस वर्षो से उजागर करते आ रहे हैं, जिसके चलते केंद्र सरकार राहुल गांधी की छवि खराब करने हेतु आई टी सेल भाजपा, गोदी मीडिया, आदि अरबों, खरब खर्च कर रही है, तथा ई डी द्वारा पांच, पांच दिनों तक झूठे मुक़दमे में पूछताछ कराने तथा लोकसभा से इनकी सदस्यता तक समाप्त कराने, इनके सरकारी आवास को खाली कराने का काम किया था, परंतु सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं, के तर्ज़ पर काम करते हुए राहुल गांधी ना डरेंगे, ना झुके गे की आवाज को बुलंद करते हुए लड़ाई लड रहे है।

You may have missed