बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, कई निंदा प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई द्वारा गुरुवार को भाजपा ज़िलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक का संचालन ज़िला महामन्त्री प्यारेलाल ओझा ने किया। जहां ज़िलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष के साथ बूथ सशक्तिकरण एवं 22 जनवरी के बाद अयोध्या में सभी लोगों को भगवान श्री राम के भब्य मंदिर का दर्शन कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की। हालांकि इस दौरान जिला महामंत्री अशोक शाह द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव भी लाए गए। जिसमें मुख्य रूप से शामिल देश के गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम में आयोजित कार्यक्रम को बिहार सरकार द्वारा साज़िश के तहत रोके जाने की निंदा की गई। सभी लोगों ने राजनीतिक प्रस्ताव को ध्वनि मत से समर्थन किया। वहीं बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु, अशोक भट एवं ज़िला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी शामिल हुए तथा लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि “अबकि बार चार सौ पार” एवं भगवान श्रीराम मंदिर का सपना 22 जनवरी, 2024 को साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए संघटन पर जोर देना, गाँव गाँव एल ई डी रथ विकसित संकल्प यात्रा, विश्वकर्मा योजना, नारी सशक्तिकरण, दीवाल लेखन एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गये सभी योजना को जन जन तक पहुँचना हम सभी कार्यकर्ता की ज़िम्मेवारी है। मौके पर पूर्व विधायक ई सत्यनरायण सिंह यादव, राजेश्वर राज, जवाहिर प्रसाद, संजय मेहता, राजेंद्र सिंह भोला, प्रमोद सिंह, हिमांशु चतुर्वेदी, डॉक्टर सचिन, विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अरुण पांडेय, विवेक सिंह, सतेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, प्रमोद कुशवाहा, रामायण पासवान, प्रो कन्हैया सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed