विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन झारखंड ने पूर्व मंत्री को भव्य तरीके से किया स्वागत

विश्वनाथ आनंद .
गया (बिहार/ झारखंड )- झारखंड के पटेल छात्रावास रामगढ में राज्य स्तरीय दो दिवसीय जूडू कराटे प्रतियोगिता आयोजन के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को भव्य तरीके से अंग वस्त्र एवं पुष्प का गुलदस्ता देकर ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन झारखंड ने स्वागत किया. बताते चलें कि पूर्व मंत्री का स्वागत विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया. फाऊंडेशन झारखंड प्रदेश के सं पतियोगीता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रामगढ के पटेल चौक के पास आयोजित किया गया. इस दौरान विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक नवीन पाठक, विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश कार्यकारी सदस्य रामभगत शर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा , विश्व ब्राह्मण संघ के कानूनी सलाहकार कृष्ण मनिनाथ मिश्रा सह अधिवक्ता , कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, विकास पांडे एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

You may have missed