डॉ राकेश कुमार सिन्हा रवि को मिला वर्ष 2020 -2021का पंडित मोहन लाल वियोगी पुरस्कार

विश्वनाथ आनंद ।
टिकारी (गया)- गया के जाने-माने साहित्यकार डॉ. राकेश कुमार सिन्हा रवि को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2020-21 का पंडित मोहनलाल वियोगी पुरुस्कार से सम्मानित किए जाने पर टिकारी के साहित्यकारों एवं बुद्धजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। क्षेत्रीय साहित्यकार हिमांशु शेखर ने कहा है कि उनकी हिंदी और मगही की रचनाएं सैदव समाज को मार्गदर्शन देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा है कि डॉ राकेश मगही भाषा के विकास के लिए संकल्पित है,एवं उनकी लेखनी नवोदित साहित्यकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्रीय भाषाएं हमारी ज्ञान एवं संस्कृति का वाहक है। मगही भाषा का गौरवशाली इतिहास रहा है,लेकिन आज भी यह भाषा सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। यह अजीब विडंबना है कि
विश्वविद्यालयों में मगही भाषा की पढ़ाई का प्रावधान है, लेकिन प्राथमिक स्तर पर मगही भाषा की पढ़ाई नहीं होती है। जब तक प्राथमिक स्तर पर किसी भाषा की पढ़ाई नहीं होती, तब तक उच्च शिक्षा में उस भाषा की पढ़ाई कराना औचित्यहीन है। सरकार को मगही की पढ़ाई प्राथमिक स्तर से शुरू करानी चाहिए, तभी इस भाषा का समुचित विकास संभव है।